बिजनौर, जून 10 -- जनपद में आसमान से बरसती आग और रिकॉर्ड तोड़ गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। तापमान बढ़ने के साथ ही घरों और प्रतिष्ठानों में बिजली का लोड अचानक कई गुना बढ़ गया है, जिसके कारण आए दिन बड़े फॉल्ट हो रहे हैं। बदहाल बिजली व्यवस्था ने स्थानीय निवासियों का जीना मुहाल कर दिया है। न दिन में चैन मिल रहा है और न ही रात को नींद आ रही है। ​​गर्मी का पारा चढ़ते ही ट्रांसफार्मरों और बिजली लाइनों पर क्षमता से अधिक लोड आ गया है। इसके चलते जगह-जगह केबल जलने, जंपर उड़ने और ट्रांसफार्मर फुंकने की घटनाएं आम हो गई हैं। इसका नजारा शहर के बुखारा और आवास विकास बिजलीघरों के नागरिकों के साथ बने व्हाट्सएप ग्रुप पर भी देखा जा सकता है। स्थिति यह है कि बिजली विभाग के लाइनमैन और तकनीकी टीमें एक मोहल्ले से दूसरे मोहल्ले में लगातार फॉल्...