औरंगाबाद, मई 24 -- फसल अवशेष जलाने से घटा पुआल का भंडारण, पशुधन की संख्या में भी आई कमी फोटो- 24 मई एयूआर 3 कैप्शन- कुटुंबा प्रखंड के परसा गांव में पशु चारा इकट्ठा करने में जुटा किसान। अंबा, संवाद सूत्र। भीषण गर्मी और मौसम के लगातार बदलते मिजाज के बीच ग्रामीण क्षेत्रों के किसान इन दिनों पशु चारा एकत्रित करने में जुटे हैं। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी और लू का कहर, बेहाल हुए पशु, दूध उत्पादन में आई गिरावटकिसानों की प्राथमिकता खेती का नया मौसम शुरू हो चुका है और रोहिणी नक्षत्र लगते ही किसानों ने धान की नर्सरी की तैयारी भी तेज कर दी है। ऐसे समय में पशुओं के लिए चारा सुरक्षित रखना किसानों की प्राथमिकता बन गया है। ग्रामीण इलाकों में अब पशुधन की संख्या पहले की तुलना में कम हो गई है। खेती में मशीनों के बढ़ते उपयोग और हल-बैलों की परंपरा समाप्त होने के...