भीषण गर्मी के बीच तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से सुहाना हुआ मौसम
बदायूं, जून 11 -- बदायूं। जिले में कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बीच बुधवार की रात राहत लेकर आई। बुधवार की रात चलीं तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी होने से गर्मी से राहत मिलना शुरू हो गई। गुरूवार की सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए तो रुक रुककर हो रही बरसात से मौसम सुहाना हो गया। जिले में कई स्थानों पर तेज बारिश हुई जिससे गर्मी काफी हद तक कम हो गई। गुरूवार को सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रहे। पिछले कई दिनों से तेज धूप, उमस भरी भीषण गर्मी में झुलस रहे लोगों को राहत महसूस होने लगी। इसी के साथ ही सुबह नौ बजे से शहर समेत आसपास के इलाकों में तेज हवाओं के साथ जब बारिश शुरू हुई तो मौसम पूरी तरह से सुहाना हो गया। प्री मानसून की पहली तेज बारिश ने सभी को राहत दी, उसकी बड़ी वजह थी कि जिले में पिछले चार दिनों से पारा 42 डिग्री पार कर गया था। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.