कन्नौज, मई 10 -- डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने ग्राम पंचायत चौराचांदपुर स्थित गौशाला का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भीषण गर्मी को देखते हुए मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को टीन शेड के ऊपर ताप-रोधक व्यवस्था कराने के निर्देश दिए, ताकि गौवंश को गर्मी से राहत मिल सके। डीएम ने गौशाला के विस्तार और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर जोर देते हुए कहा कि यहां संरक्षित 148 गोवंश के लिए पर्याप्त देखभाल सुनिश्चित की जाए। उन्होंने नंदी को अलग सुरक्षित स्थान पर रखने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने गौशाला में तैनात 5 केयर टेकरों की ड्यूटी रोस्टर के अनुसार तय करने को कहा। यह भी पढ़ें- लू से बचाने को गोवंश संरक्षण के लिए करें उपाय साथ ही हरा चारा, भूसा और ठंडे पेयजल की नियमित उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए। प...