प्रयागराज, मई 30 -- प्रयागराज, संवाददाता। भीषण गर्मी और लगातार चल रही लू के बीच गुरुवार को हुई बारिश आम बागवानों के लिए राहत लेकर आई। पिछले कई दिनों से 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहे तापमान के कारण आम के फल झुलसने लगे थे। बागों में छोटे फल सूखने और गिरने की शिकायत सामने आ रही थी। बारिश होने से तापमान में गिरावट आई और बागों में नमी बढ़ गई, जिससे फसल को फायदा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। खुसरो बाग के उद्यान अधिकारी बीके सिंह के अनुसार जनपद में वर्ष 2024-25 के दौरान करीब 9,500 हेक्टेयर क्षेत्रफल में आम की खेती हुई, जिससे लगभग 1.35 लाख मीट्रिक टन उत्पादन प्राप्त हुआ। यह भी पढ़ें- UP Weather: यूपी में भीषण गर्मी से राहत, आंधी-बारिश से 10 डिग्री कम हो सकता है पारा वर्ष 2025-26 में मौसम सामान्य न रहने पर पैदावार में पांच से सात प्रतिशत तक गि...