प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 22 -- भीषण गर्मी के दौरान राहगीर, मजदूर समेत अन्य लोग प्यास से व्याकुल न हों, इसके लिए युवा सामाजिक सेवा संस्थान एवं वन विभाग के सहयोग से समाजसेवी आलोक शुक्ला ने शुक्रवार को कई स्थानों पर शुद्ध पेयजलयुक्त प्याऊ रखवाया। रंजीतपुर, चिलबिला, आर्य समाज चौराहा, कपूर चौराहा आदि स्थानों पर प्याऊ रखवाने के दौरान उन्होंने कहा कि 'जल के बिना जीवन संभव नहीं है।' यह अभियान पूरी गर्मी के दौरान लगातार चलाया जाएगा। इस दौरान सागर मिश्र, शुभ मिश्र, पंकज दुबे, धीरेन्द्र नारायण, अमित मिश्र आदि ने सहयोग किया। यह भी पढ़ें- गर्मी में राहगीरों के लिए प्याऊ का शुभारंभ यह भी पढ़ें- युवाओं ने शीतल जल स्टाल लगाकर बुझाई लोगों की प्यास

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...