मुजफ्फरपुर, मई 27 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। लोगों की प्यास बुझाने के लिए नगर निगम के प्रयास केवल बैठकों और फाइलों तक ही दिख रहे हैं। धरातल पर इसके लिए कोई गंभीर प्रयास होता नहीं दिख रहा है। इस कारण आधा दर्जन वार्डों के लोगों को इस भीषण गर्मी में भी पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है। इसका कारण नये पंप लगाने का काम अबतक शुरू नहीं होना है। इसके लिए नगर निगम द्वारा किसी योजना के लिए छह महीने पहले तो किसी के लिए एक साल पहले निविदा निकाली जा चुकी है।

पंपों की स्थिति कुछ योजनाओं की निविदा पर अंतिम निर्णय तो चुका है, इसके बाद भी नगर निगम के जल कार्य शाखा द्वारा कार्य शुरू करने के लिए ठेकेदार को अनुमति पत्र जारी नहीं किया गया है। कुछ जगहों पर जमीन उपलब्ध नहीं होने के कारण निविदा होने के बाद भी काम शुरू नहीं हो पाया है। वहीं तीन से पांच दशक पुरान...