शामली, अप्रैल 21 -- शामली। जिले में लगातार बढ़ते तापमान और चल रही लू के चलते प्रशासन के निर्देश पर स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया है। छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्देश निजी व सरकारी सभी स्कूलों के लिए दिए गए है। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित सभी परिषदीय और सहायता प्राप्त विद्यालय अब प्रातः 7:30 बजे से अपराह्न 1:30 बजे तक संचालित होंगे। जबकि सुबह 10:00 से 10:15 बजे तक मध्यावकाश दिया जाएगा। इसके अलावा, सभी शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी दोपहर 1:30 बजे तक विद्यालय में उपस्थित रहकर विभागीय कार्य, डीबीटी और अन्य प्रशासनिक कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए है। यह भी पढ़ें- स्कूलों का समय सुबह साढ़े सात बजे से दोपहर साढ़े बारह बजे तक किया जाए वह...