भीषण गर्मी के चलते विद्यालयों का समय बदलने की मांग
हरदोई, अप्रैल 20 -- हरदोई। भीषण गर्मी के प्रकोप को देखते हुए उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने परिषदीय विद्यालयों के समय में परिवर्तन की मांग उठाई है। संघ के जिलाध्यक्ष अक्षत पांडेय के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को बीएसए से मिलकर ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष अक्षत पांडेय ने कहा कि तेज गर्मी के कारण छोटे बच्चों को स्कूल आने-जाने और पढ़ाई के दौरान काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए विद्यालयों का समय बदलना आवश्यक है।बीएसए को दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि वर्तमान में जिले में भीषण गर्मी का असर लगातार बढ़ रहा है, जिससे परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में स्कूल समय बदलने की मांग, डीएम को संबोधित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.