बांका, जून 10 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। जिले में मंगलवार को भीषण गर्मी ने लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। सुबह से ही तेज धूप और उमस भरी गर्मी के कारण लोग परेशान नजर आए। जबकि दोपहर होते-होते सड़कों पर आवाजाही कम हो गई और बाजारों में भी सामान्य दिनों की तुलना में भीड़ कम दिखाई दी। हालांकि शाम होते ही मौसम बदला तथा ठंडी हवा से लोगों को कुछ राहत मिली। इधर गर्म हवाओं और तेज धूप के कारण लोगों को घरों से बाहर निकलने में कठिनाई का सामना करना पड़ा। वहीं मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर लगभग 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलती रही, जबकि आर्द्रता का स्तर 40 प्रतिशत रहा। हालांकि जिलेभर में हवा चलने के बावजूद गर्मी से राहत नहीं मिल सकी। मौसम...