भीषण गर्मी के चलते आंगनबाड़ी प्री-स्कूल 20 जून तक बंद
लखीमपुरखीरी, मई 29 -- लखीमपुर। आसमान से बरस रही आग और भीषण लू के प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन ने नौनिहालों की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम उठाया है। डीएम अंजनी कुमार सिंह ने जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में तीन से छह वर्ष तक के बच्चों के लिए आगामी 20 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। हालांकि, इस अवधि में आंगनबाड़ी केंद्र बंद नहीं होंगे और विभागीय कार्य पूर्व की भांति संचालित रहेंगे। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि बच्चों के लिए अवकाश होने के बावजूद आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां और सहायिकाएं केंद्र पर उपस्थित रहेंगी। इस दौरान उन्हें अनुपूरक पुष्टाहार की प्राप्ति एवं टेक होम राशन का वितरण, बच्चों का ग्रोथ मेजरमेंट एवं पोषण ट्रैकर पर फीडिंग, वीएचएसएनडी सत्र का आयोजन,आरबीएसके टीम के भ्रमण के स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.