घाटशिला, अप्रैल 26 -- घाटशिला। घाटशिला अनुमंडल में इन दिनों प्रचंड गर्मी से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। गर्मी से लोग दिन की कौन कहे रात में चलने वाली गर्म हवा से भी परेशान हैं, न घर में चैन है न बाहर। भीषण गर्मी के कारण लोग बीमार हो रहे हैं, यही कारण है कि अस्पताल में पहले की अपेक्षा मरीजों की संख्या में काफी बढ़ोत्तरी हो रही है। पहले जहां 80 से 90 मरीज प्रत्येक दिन ओपीडी में पहुंचते थे, वहीं अब 110 से 120 मरीज डायरिया, लूज मोशन, उल्टी, बुखार से पीड़ित होकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। हालांकि अस्पताल प्रबंधन की मानें तो गर्मी से ग्रसित होकर अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों के लिए पर्याप्त मात्रा में बेड के साथ-साथ दवा भी उपलब्ध है। यह भी पढ़ें- बिना जरूरत घर से बाहर निकलने से बचें इतना ही नहीं अस्पताल के बाहर ओआरएस का काउंटर भी आम मरीजों के लिए ...