औरंगाबाद, मई 22 -- डीएम ने जारी किया आदेश, 22 मई से 28 मई तक शैक्षणिक गतिविधियां रहेंगी प्रतिबंधित फोटो- 22 मई एयूआर 16 कैप्शन- भीषण गर्मी के बीच शुक्रवार को गमछा से सिर ढंक कर जाते छात्र-छात्राएं औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि ------------------------------- औरंगाबाद जिले में भीषण गर्मी और लू को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने कक्षा 8 तक की सभी शैक्षणिक गतिविधियों को प्रतिबंधित कर दिया है। औरंगाबाद की डीएम अभिलाषा शर्मा ने इस संबंध में एक आदेश जारी किया है। जारी किए गए पत्र में कहा गया है कि वर्तमान में औरंगाबाद जिले में भीषण गर्मी पड़ रही है जिसके कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। जिले के सभी सरकारी गैर सरकारी विद्यालय जिसमें कि प्री स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र और कोचिंग संस्थान भी शामिल हैं, में आठवीं कक्षा तक की...