भीषण गर्मी की रात में बिजली कटौती से जिले भर में मचा हाहाकार
कौशाम्बी, मई 22 -- समूचे दोआबा में रातभर हो रही अघोषित बिजली कटौती से उपभोक्ताओं में हाहाकार मचा हुआ है। शाम होते ही शुरू होने वाली कटौती रात के दो बजे तक जारी रहती है। इससे उपभोक्ताओं को गर्मी की रात दरवाजे व छतों पर बैठकर गुजारनी पड़ रही है। जिम्मेदार हैं कि चरमराई विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को लेकर तनिक भी संजीदा नहीं दिख रहे हैं। जिले में तापमान का पारा बढ़ते ही बिजली व्यवस्था पूरी तरह से बेपटरी हो गई है। कहीं पर फीडर ओवरलोड बताने के कारण आपूर्ति बाधित की जा रही है तो कहीं यह कहकर कि ट्रांसमिशन से रोस्टिंग की जा रही है। यह भी पढ़ें- अघोषित कटौती व ट्रिपिंग से आमजन परेशान रात भर होने वाली अघोषित बिजली कटौती से जिलेभर में उपभोक्ताओं का हाल बेहाल है। स्थिति यह है कि लोगों को रातभर घरों के दरवाजें व छतों पर बैठकर बिताना पड़ रहा है। उपकेंद्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.