अररिया, जून 2 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। फारबिसगंज सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले तीन-चार दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी ने आम जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। तेज धूप, उमस और गर्म हवाओं के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। दोपहर के समय शहर की सड़कें लगभग सुनसान नजर आ रही हैं, जबकि बाजारों में भी पहले जैसी चहल-पहल देखने को नहीं मिल रही है। भीषण गर्मी का असर सबसे अधिक बाजारों और व्यावसायिक गतिविधियों पर पड़ा है। शहर के प्रमुख कारोबारी क्षेत्र सदर रोड, छुआ पट्टी, बाजार समिति, पटेल चौक सहित अन्य व्यस्त इलाकों में दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। आम दिनों में जहां ग्राहकों और राहगीरों की भीड़ लगी रहती थी, वहीं इन दिनों दुकानदार ग्राहकों के इंतजार में बैठे नजर आ रहे हैं। बाजारों की रौनक मानो गायब हो गई है। गर्मी के कारण लोग अत...