देहरादून, मार्च 6 -- देहरादून। शहर में बढ़ती तपिश से निपटने के लिए शुक्रवार को राजपुर रोड स्थित होटल में एक विशेष परिचर्चा आयोजित की गई। 'वर्ड्स. रिदम्स. इमेजेस' और 'आर्यन ग्रुप' की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का विषय 'एक्सट्रीम हीट: स्टोरीटेलिंग के माध्यम से सामुदायिक कार्रवाई' रहा। मुख्य अतिथि और जलवायु कार्यकर्ता अनूप नौटियाल ने इसे शहर की पहली केंद्रित पहल बताया। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की डॉ. पूजा राणा ने भी इस कार्य को सराहा। अजय गोविंद और फैजी खान के नेतृत्व में काठबंगला और नागल बस्ती के बच्चों और महिलाओं ने डिजिटल कहानियों के जरिए गर्मी के अपने अनुभव और समाधान साझा किए। वक्ताओं ने जोर दिया कि बढ़ती गर्मी से लड़ने के लिए सामुदायिक एकजुटता और स्थानीय छोटे बदलाव अनिवार्य हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.