बरेली, मई 22 -- भीषण गर्मी में सड़कों पर ट्रैफिक व्यवस्था संभालने वाले पुलिस कर्मी तपती धूप, धूल और गर्म हवाओं के बीच अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। चौराहों पर घंटों खड़े रहकर यातायात नियंत्रित करना किसी तपस्या से कम नहीं है। इस संबंध में शिक्षणेत्तर कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष हरी शंकर ने कहा कि लगातार बढ़ती गर्मी में ट्रैफिक पुलिस कर्मियों का स्वास्थ्य गंभीर रूप से प्रभावित हो सकता है। कई बार तेज धूप और लू के कारण पुलिसकर्मी चक्कर आने, डिहाइड्रेशन और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का शिकार हो जाते हैं, फिर भी वे पूरी निष्ठा से अपनी ड्यूटी निभाते रहते हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि शहर के प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के लिए अस्थायी शेड, ठंडे पानी की व्यवस्था, ग्लूकोज, ओआरएस, प्राथमिक उपचार किट व समय-समय पर स्वास्थ्य ...