हरदोई, अप्रैल 28 -- हरदोई। जनपद में मंगलवार को भीषण गर्मी का असर साफ तौर पर देखने को मिला। पूरे दिन तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान किया। अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जिससे सुबह से ही गर्मी का अहसास शुरू हो गया। सुबह के समय आर्द्रता 68 प्रतिशत रहने से उमस भी बनी रही, जिससे लोगों को चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ा। हालांकि शाम होते-होते आर्द्रता घटकर 29 प्रतिशत हो गई, जिससे कुछ राहत जरूर महसूस हुई। आसमान पूरी तरह साफ रहने और बादल न होने के कारण सूर्य की तीखी किरणों ने दिनभर लोगों को झुलसाए रखा। यह भी पढ़ें- 40 डिग्री तापमान में झुलसा जनजीवन, राहत के संकेत दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा नजर आया और लोग जरूरी काम से ही घरों से बाहर निकले। हवा की गति भी काफी धीमी रही।...