हाथरस, जून 12 -- बुधवार को दिन चढ़ने के साथ उमस और सूरज की तपिश बढ़ती गई। अधिकतम तापमान 44 डिग्री व न्यूनतम 31 डिग्री सेल्सियस रहा। हाथरस। बीते चार दिनों से ब्रज की द्वार देहरी कहे जाने वाले हाथरस नगर में आसमान से आग बरस रही है। बुधवार को इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबिक न्यनूतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहा। गर्मी और लू के थपेड़ों की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। आसमान से बरसती आग और गर्म हवाओं के थपेड़ों से लोग बेहाल रहे। मौसम विभाग के मुताबिक 14 जून तक गर्मी से राहत मिलने की कोई गुंजाइस नहीं है और तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना है। रात में तापमान में भी वृद्धि होने का अनुमान है। आगामी तीन दिनों तेज धूप जारी रहेगी। जून के महीने में आसमान से बरसती आग कहर बरपा रही है। बुधवार को सुबह से ...