गंगापार, मई 23 -- इन दिनों भीषण गर्मी का कहर बरकरार है। पिछले हफ्ते से पारे में बढ़ोत्तरी बराबर देखने को मिल रही है। चार दिन पहले जहां पारा 44 से 46 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा रहा था, वहीं शनिवार को दोपहर में अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री पहुंच गया जबकि न्यूनतम पारा 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भीषण गर्मी के चलते लोगों का हाल बेहाल हो गया है। मौसम विशेषज्ञ आकाश मिश्र का मानना है कि चार-पांच दिनों तक फिलहाल कोई सिस्टम बनने की संभावना नहीं है, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के आसार बने हुए है, ऐसी स्थिति में बादल छाने के साथ ही आंधी तूफान के साथ ही हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। यह भी पढ़ें- गर्मी का सितमः दिन में झुलसाने वाली धूप व उमस से बेहाल मौसम विभाग की जानकारी मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में शनिवार से वेस्टर्न डिस्टर्बंस बनने की ...