भीषण गर्मी का कहर जारी, बारिश के आसार नहीं
जमुई, जून 22 -- जमुई/ झाझा, निज प्रतिनिधि। जिले में इन दिनों तेज धूप और गर्म हवा ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। लगातार बढ़ते तापमान और उमस भरी गर्मी से आमजन परेशान हैं। अधिकतम तापमान करीब 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। जिससे दिन के साथ-साथ रात में भी राहत नहीं मिल रही है। सुबह होते ही सूर्य की तपिश अपना असर दिखाने लगती है और सुबह 10 बजे तक तापमान 36 से 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जा रहा है। दोपहर होते-होते चिलचिलाती धूप लोगों को घरों में कैद रहने पर मजबूर कर रही है। गर्मी का आलम यह है कि पंखा और कूलर भी गर्म हवा देने लगे हैं। जिससे लोगों को पर्याप्त राहत नहीं मिल पा रही है। रात के समय भी उमस बनी रहने के कारण लोगों की नींद प्रभावित हो रही है। पिछले एक सप्ताह से लोग अधिक गर्मी की मार झेल रहे हैं। जिससे जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.