गया, मई 21 -- गया जिले में भीषण गर्मी और उमस का कहर लगातार जारी है। गुरुवार को भी लोग तीखी धूप, गर्म पछुआ हवा और उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। सुबह से ही तेज धूप निकलने के कारण जनजीवन प्रभावित रहा। दोपहर में चली गर्म पछुआ हवा ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दीं। हालांकि शाम में हवा चलने से थोड़ी राहत महसूस हुई, लेकिन रात में भी उमस भरी गर्मी बनी रही। गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 42.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। सुबह में नमी 64 प्रतिशत और शाम तक 47 प्रतिशत दर्ज की गई। एक दिन पहले बुधवार को अधिकतम तापमान 39.2 और न्यूनतम 28.2 डिग्री रहा था। पिछले वर्ष 21 मई को अधिकतम तापमान 39.3 और न्यूनतम 27 डिग्री दर्ज किया गया था。 यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी का कहर जा...