रामगढ़, अप्रैल 27 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। जिले में तापमान का पारा 42 डिग्री के करीब पहुंचते ही गर्मी ने अपना विकराल रूप दिखाना शुरू कर दिया है। तेज धूप, उमस भरी हवाएं और तपती जमीन ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। सुबह होते ही सूरज की तीखी किरणें लोगों को घरों में कैद होने पर मजबूर कर रही हैं। जबकि दोपहर के समय सड़कों पर लगभग सन्नाटा पसर जा रहा है। जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोग भी सिर ढंककर और चेहरे को कपड़े से बचाते नजर आ रहे हैं। इस भीषण गर्मी का सबसे अधिक असर बच्चों पर देखने को मिल रहा है। स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति लगातार घट रही है। अभिभावक अपने बच्चों को इस झुलसाती धूप में स्कूल भेजने से कतरा रहे हैं। जो बच्चे स्कूल जा भी रहे हैं वे गर्मी और उमस के कारण जल्दी थक जा रहे हैं और पढ़ाई में ध्यान केंद्रित नहीं कर पा रहे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.