फतेहपुर, अप्रैल 21 -- फतेहपुर, संवाददाता। जिले में पड़ रही भीषण गर्मी अब बच्चों की सेहत पर भारी पड़ने लगी है। डायरिया के मामलों में तेजी से इजाफा हुआ है। जिला अस्पताल का चिल्ड्रेन वार्ड डायरिया पीड़ित मासूमों से भरने की कगार पर आ चुका है, जिससे स्वास्थ्य व्यवस्था पर दबाव बढ़ गया है। अस्पताल की ओपीडी और इमरजेंसी में रोजाना बड़ी संख्या में बच्चे उल्टी-दस्त की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। डाक्टरों के मुताबिक तेज गर्मी, दूषित पानी और बाहर का खानपान इस बीमारी की वजह हैं। ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों की संख्या अधिक है, जहां साफ पेयजल की समस्या बनी हुई है। यह भी पढ़ें- जिला अस्पताल में बुखार उल्टी-दस्त के मरीज बढ़े परिजनों के अनुसार बच्चों को अचानक उल्टी-दस्त, बुखार और कमजोरी की शिकायत हो रही है। कई बच्चों की हालत बिगड़ने पर उन्हें भर्ती क...