भीषण गर्मी का कहर, डायरिया-डिहाइड्रेशन ने बढ़ाई चिंता
औरैया, अप्रैल 27 -- अजीतमल, संवाददाता। भीषण गर्मी और लू के प्रकोप ने जनजीवन के साथ स्वास्थ्य व्यवस्था को भी झकझोर कर रख दिया है। कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इन दिनों मरीजों का सैलाब उमड़ रहा है। हालात यह हैं कि रोजाना 450 से 500 मरीज इलाज के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं। सुबह होते ही पर्चा काउंटर पर लंबी कतारें लग जाती हैं और ओपीडी कक्षों के बाहर मरीजों की भीड़ जुट जाती है। देर शाम तक अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी जैसे हालात बने रहते हैं, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं दबाव में नजर आ रही हैं। अस्पताल में इन दिनों सबसे अधिक मरीज डायरिया, उल्टी-दस्त और डिहाइड्रेशन से पीड़ित पहुंच रहे हैं। यह भी पढ़ें- गर्मी बिगाड़ रही सेहत, ओपीडी में बुखार, उल्टी दस्त के मरीज बढ़े तेज धूप और लू के चलते खासकर बच्चे और बुजुर्ग तेजी से बीमार पड़ रहे हैं। कई मरीजों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.