नई दिल्ली, अप्रैल 28 -- देश इस वक्त भीषण गर्मी की चपेट में है और हालात ऐसे बन गए हैं कि अब स्कूलों के टाइम तक बदलने पड़े हैं। उत्तर भारत से लेकर पूर्वी राज्यों तक तापमान लगातार नए रिकॉर्ड बना रहा है। हालत यह है कि दुनिया के सबसे गर्म शहरों में ज्यादातर भारत के ही शहर शामिल हो गए हैं। ऐसे में बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग राज्य सरकारों ने या तो स्कूलों का समय बदल दिया है या फिर गर्मी की छुट्टियां समय से पहले घोषित कर दी हैं।गाजियाबाद और यूपी में बदला स्कूल टाइम गाजियाबाद समेत पूरे उत्तर प्रदेश में गर्मी ने हालात मुश्किल कर दिए हैं। सुबह से ही तेज धूप और उमस महसूस हो रही है, जबकि दोपहर तक तापमान खतरनाक स्तर पर पहुंच जा रहा है। इसी को देखते हुए प्रशासन ने स्कूलों का समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक कर दिया है। इस फैसले ...