लखीसराय, मई 26 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। राज्य के अन्य जिला व स्थानीय जिले में पर रहे भीषण गर्मी का असर अब स्वास्थ्य सेवा पर भी साफ दिखने लगा है। सदर अस्पताल में दोपहर बाद मरीजों की संख्या में लगातार गिरावट देखी जा रही है। हालात यह है कि 12 बजे के बाद रजिस्ट्रेशन काउंटर लगभग सूना पड़ जाता है। हालांकि 10 बजे के बाद ओपीडी संचालन के कारण मरीज को इस भीषण गर्मी में इलाज, जांच व दवा लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तेज धूप और लू से बचने किए लोग दोपहर के समय अस्पताल आने से परहेज कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- गर्मी का सितम : सदर अस्पताल में बढ़े हीट वेव के 20 फीसदी मरीज, ओआरएस की मांग हुई दोगुनीओपीडी समय में बदलाव की मांग मरीज व उनके परिजन का कहना है कि सुबह 10 बजे से ओपीडी का संचालन शुरू होने से उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड...