फतेहपुर, अप्रैल 26 -- फतेहपुर। चिलचिलाती धूप और हीटवेव के खतरों को देखते हुए रविवार को राहत कार्य किया गया। इंडियन रेडक्रास सोसाइटी, आरोग्य भारती और दि होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन के तत्वावधान में डॉ. अनुराग श्रीवास्तव के नेतृत्व में विशेष अभियान चला। डॉ. श्रीवास्तव ने सदर अस्पताल से लखनऊ बाईपास तक सड़क किनारे ठेला लगाने वालों और सब्जी विक्रेताओं को लू से बचने के लिए अंगौछा और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली होम्योपैथिक दवाएं वितरित कीं। ड्यूटी पर तैनात पीआरडी जवानों को भी दवाएं दी गईं। इस दौरान लोगों को खाली पेट न रहने और अधिक पानी पीने की सलाह दी गई। इस अवसर पर उमेश कुमार श्रीवास्तव और चैतन्य कुमार भी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी और लू से बचाव को बांटे अंगौछा व दवाएं यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में कारगर है देसी उपचार : सतीश यह भी पढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.