भीषण गर्मी और लू ने किसानों की बढ़ाई चिंता, तापमान पहुंचा 42 डिग्री
धनबाद, मई 26 -- धनबाद। धनबाद जिले में लगातार बढ़ रही गर्मी और लू ने आम लोगों के साथ-साथ किसानों की चिंता भी बढ़ा दी है। मंगलवार को धनबाद का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण दिनभर सड़कें सूनी नजर आईं और लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। भीषण गर्मी का असर अब खेती और फसलों पर भी दिखाई देने लगा है। लगातार शुष्क मौसम और बढ़ते तापमान के कारण खेतों की नमी तेजी से कम हो रही है, जिससे सब्जी और अन्य फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका बढ़ गई है। स्थिति को देखते हुए कृषि विभाग ने किसानों के लिए विशेष सलाह जारी की है। विभाग ने किसानों से फसलों की नियमित सिंचाई करने की अपील की है। कृषि विभाग ने किसानों को सुबह और शाम के समय सिंचाई करना ज्यादा लाभकारी होगा, क्योंक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.