नई दिल्ली, मई 6 -- देशभर के कई राज्यों ने मई का महीना आने के साथ ही वातावरण में सूरज की बढ़ती तपिश, भीषण गर्मी और लू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए बच्चों और उनके अभिभावकों को बड़ी राहत दी है और स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों का ऐलान कर दिया है। इस दौरान दिल्ली व राजस्थान समेत देश के कई राज्यों में गर्मी की छुट्टियों की तारीखों की घोषणा कर दी गई है, जबकि कुछ राज्यों में भीषण गर्मी के चलते छुट्टियां पिछले महीने से ही शुरू हो चुकी हैं। वैसे तो देश के कई हिस्सों में अप्रैल के महीने में ही पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया था, जिसके बाद राज्य सरकारों ने स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया था, इसी बीच अप्रैल के आखिरी हफ्ते के दौरान दिल्ली, राजस्थान, झारखंड और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि से मौसम में थोड़ी ठंडक भी आई, लेकिन अब उस ठंड...