चतरा, मई 21 -- चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। सुबह आठ बजते ही कड़ी धूप और गर्मी से लोग बेहाल हो रहे हैं। गर्मी के कारण सड़कों पर सन्नाटा छाया रहता है। बुधवार को भी चतरा में पारा 41.4 डिग्री सेल्सियस रहा। एक तो गर्मी, ऊपर से बिजली की आंख-मिचौनी से लोग त्राहिमाम हैं। न घर में चैन है और न बाहर ही चैन मिल रहा है। घर में पंखा चलने के बाद भी पसीना निकल रहा है। लोगों का कहना है कि इस तरह की गर्मी बहुत जमाने के बाद आई है। पिछले वर्ष भी गर्मी थी, लेकिन इतनी और ऐसी गर्मी नहीं थी। यह भी पढ़ें- पलामू का पारा 44 के पास पहुंचे से बढ़ी बेचैनी, बीमार हो रहे लोग, बिजली आपूति भी घटी गर्मी के कारण लोग बीमार पड़ रहे हैं। इसमें सबसे अधिक बच्चे और बुजुर्गों को नुकसान हो रहा है। लू के कारण दर्जनों मरीज अस्पताल पहुंच र...