शामली, जून 30 -- थानाभवन। क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी और हीट वेव ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। लगातार बढ़ते तापमान के कारण बिजली की मांग में भारी बढ़ोतरी हुई है, जिससे ओवरलोडिंग के चलते बार-बार बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। लगातार हो रही बिजली कटौती से नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, विद्युत विभाग के कर्मचारी भीषण गर्मी के बावजूद दिन-रात फॉल्ट ठीक करने और बिजली आपूर्ति सुचारु बनाए रखने में जुटे हुए हैं। ओवरलोडिंग के कारण जगह-जगह बिजली लाइनों में फॉल्ट आने से कर्मचारियों को लगातार मरम्मत कार्य करना पड़ रहा है।भीषण गर्मी का असर बाजारों पर भी साफ दिखाई दे रहा है। दोपहर के समय बाजारों में सन्नाटा पसरा रहता है। बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं गर्म हवाओं से बचने के लिए घरों में रहने को मजबूर हैं। हीट वे...