मुंगेर, जून 18 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। मुंगेर, तारापुर, हवेली खड़गपुर, टेटिया बंबर समेत जिले के कई क्षेत्रों में पड़ रही भीषण गर्मी और तेज धूप से मूंग की फसल पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। समय पर बारिश नहीं होने और तापमान 42 डिग्री के पार पहुंचने से खेतों में लगी फसल मुरझाने लगी है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। टेटिया बंबर के किसान रामविलास मंडल ने बताया कि बुआई के बाद फसल अच्छी थी, लेकिन पिछले 10 दिनों से लगातार पड़ रही गर्मी से पत्तियां झुलस गई हैं। फूल भी झड़ रहे हैं। हवेली खड़गपुर के किसान सुरेश यादव ने कहा, "सिंचाई के बाद भी राहत नहीं मिल रही। अगर दो-चार दिन में मौसम नहीं बदला तो पूरी फसल बर्बाद हो जाएगी।" तारापुर के किसानों का कहना है कि लागत भी नहीं निकल पाएगी।

कृषि वैज्ञानिक बोले-नमी बनाए रखें, दोपहर में छिड़काव से बचें कृषि व...