कोडरमा, मई 24 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा जिले में भीषण गर्मी और तेज धूप के साथ-साथ लू ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। रविवार को अधिकतम तापमान 41 से 42 डिग्री के बीच रहा। दिनभर चल रही गर्म हवाओं और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर के समय सड़कों और बाजारों में लोगों की आवाजाही कम देखने को मिली। तेज धूप के कारण लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। मौसम विभाग के अनुसार आनेवाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। विभाग ने लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और गर्मी से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है। यह भी पढ़ें- लखीसराय: गर्मी से बेहाल हुआ जनजीवन, गर्म हवा से लू का प्रकोप जारी मौसम विभाग के अनुसार, एक-दो दिनों में तापमान में थोड़ी कमी आ सकती है। यह भी पढ़ें- धनबाद में 42 डिग्री ताप...