भीषण गर्मी और जानलेवा लू से बढ़ी परेशानी, 42 के पार तापमान
गिरडीह, जून 18 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह में भीषण गर्मी और जानलेवा लू लोगों की लगातार परेशानी बढ़ा रही है। बुधवार को अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस पर रहा। आग उगलती लू से लोगों की तबीयत लगातार बिगड़ रही है। इस कारण हीट स्ट्रोक के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। गर्म हवाओं के चलते लोगों का राह चलना मुश्किल हो रहा है। दिन में पारा चढ़ने से लोग बेहाल हैं। दोपहर में शहर की मुख्य सड़कें और हाट-बाजार में चुनिंदा लोग नजर आ रहे हैं। सुबह से धूप और गर्म हवाओं ने लोगों का घरों से निकलना मुश्किल कर दिया है। ग्राहक नहीं होने से दुकानदारों का व्यवसाय ठप पड़ रहा है। लोगों को लू से बचने के लिए पहले भी जिला प्रशासन एडवाइजरी तक जारी की है। जिसमें लोगों को दोपहर 12 से 4 बजे तक बाहर निकलने से परहेज करने की नसीहत दी गई थी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.