भीषण गर्मी और गर्म हवा से जनजीवन बेहाल
ललितपुर, मई 28 -- ललितपुर। नवतपा के चौथे दिन आसमान से बरसी आग ने जनपद के लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। सिर्फ इंसान नहीं नहीं, पशु और पक्षी भी बेहाल हो गए। हर किसी को छांव और पानी की तलाश रही। गांवों में घर के भीतर और बाहर एक सी स्थिति होने के चलते लोग किसी तरह एक-एक दिन काट रहे हैं। नवतपा के दरम्यान जनपद में गर्मी अपने चरम पर है। भगवान भास्कर की किरणें न सिर्फ धरती को तपा रही बल्कि यह तन, बदन को झुलसा रही है। जनपद में इस समय तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार बना हुआ है। वातारण में जबरदस्त गर्मी ने घर के भीतर और बाहर कामकाज बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। उस पर शहरी क्षेत्र में बिजली सप्लाई का कोई समय नियत नहीं रह गया है। चौबीस घण्टे में कम से कम अनगिनत बार बिजली आती जाती रही। सुबह के बाद दिन चढ़ते ही पारा चढ़ता चला गया। जिसकी वजह से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.