जमुई, जून 26 -- भीषण गर्मी और उमस से लोग बेहाल, स्कूलों में बच्चे और खेतों में किसान परेशान झाझा, नगर संवाददाताझाझा में बादलों की बेरुखी से जनजीवन त्रस्त है। किसान टकटकी लगाए बैठे हैं। भीषण गर्मी और उमस से लोग बेहाल हैं, स्कूलों में बच्चे और खेतों में किसान परेशान हैं। स्थानीय क्षेत्र में मौसम का मिजाज लगातार पहेली बना हुआ है। आज सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे, जिससे लोगों को लगा कि शायद झमाझम बारिश होगी और राहत मिलेगी। परंतु, सुबह 11:00 बजे के बाद मौसम ने करवट ली और धूप-छांव का खेल शुरू हो गया। कभी तीखी धूप तो कभी बादलों की आवाजाही ने उमस को और बढ़ा दिया। यह भी पढ़ें- चुभती गर्मी ने किया बेहाल, पारा पहुंचा 41 पार मौसम की इस बेरुखी से जहां एक ओर आमजन परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर बादलों को देखकर मन में थोड़ी खुशी और आशा की किरण भी जग र...