भीषण गर्मी और उमस से जनजीवन रहा बेहाल
चंदौली, जून 28 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। जिले में भीषण गर्मी और उमस से लोगों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। रविवार की सुबह से ही तेज धूप और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। कभी तेज धूप तो कभी बादलों की आवाजाही के कारण मौसम में अस्थिरता बनी रही, लेकिन इससे गर्मी से कोई राहत नहीं मिली। तेज धूप के बीच जरूरी कार्यों के लिए लोगों को घरों से निकलना पड़ा। जिससे राहगीरों और मजदूर वर्ग को सबसे अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ा। दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही कम दिखाई दी। बाजारों में भी सामान्य दिनों की अपेक्षा भीड़ कम रही। यह भी पढ़ें- गर्मी और उमस से लोग बेहाल, बिजली कटौती ने बढ़ाई परेशानी लोग गर्म हवाओं और उमस से बचने के लिए छांव की तलाश करते नजर आए। खेतों में काम कर रहे किसान और निर्माण कार्यों में लगे मजदूर भी तपती गर्मी के बीच काम कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.