गोपालगंज, जून 29 -- गोपालगंज। भीषण गर्मी के बीच अचानक चार-चार घंटे तक हो रही बिजली कटौती से इन दिनों उपभोक्ता परेशान हैं। खासकर रात के समय बिजली कटने से ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के लोग रतजगा करने को विवश हैं।

बिजली कटौती की समस्या फीडरों में डेढ़ से दो घंटे तक लगातार बिजली काटी जा रही है। उपभोक्ता गर्मी से बचाव के लिए हाथ पंखा झलनेको मजबूर हैं। वहीं, सुदूर ग्रामीण इलाकों में लो-वोल्टेज की समस्या भी बनी हुई है।

बिजली की कमी का कारण बिजली कंपनी के अनुसार पिछले पांच दिनों से केन्द्रीय लोड डिस्पैच सेंटर से 10 से 15 मेगावाट तक कम बिजली मिल रही है। इसके कारण पावर सब स्टेशनों को मजबूरन रोटेशन के आधार पर बिजली आपूर्ति करनी पड़ रही है। लोड कम रहने से मांझागढ़, चंदनटोला, तिरबिरवा सहित अन्य पावर सब स्टेशनों को मांग के अनुरूप बिजली नहीं मिल पा रही ...