ललितपुर, जून 9 -- ललितपुर/मड़ावरा। पिछले एक दो दिन राहत के बाद मंगलवार को फिर से भगवान भास्कर की किरणों ने लोगों को जमकर झुलसाया। भीषण गर्मी और उमस की वजह से शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन बेहाल हो गया। राहगीरों के साथ-साथ पशुओं व पक्षियों की पानी की तलाश रही। प्यास बुझाने के बाद ही आगे बढ़ने की उनकी हिम्मत बंधी। सोमवार सुबह की धूप ने दोपहर के वातावरण का अहसास करवा दिया था। सुबह टहलने वाले लोग घर के बाहर निकलने के बाद फिर अंदर गए और धूप से बचाव के लिए तौलिया व टोली लगाकर गोविंद सागर बांध तथा कंपनी बाग गए। यह भी पढ़ें- सुबह से गर्म लू, दिनभर तपिश से हाल बेहाल इसके बाद घंटे दर घंटे धूल में पैनापन आता गया और भीषण गर्मी लोगों को परेशान करने लगी। आसमान से बरसती आग ने घर के भीतर और बाहर का कामकाज बुरी तरह प्रभावित कर दिया। गर्मी के इस मौसम म...