चंदौली, मई 20 -- पीडीडीयू नगर, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में मंगलवार को भी गर्मी का तीखा तेवर बरकरार रहा। सुबह से ही तेज धूप और उमस ने लोगों की परेशानी बढा दी। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, सूरज की तपिश और बढ़ती गई। दोपहर 12 बजे से लेकर शाम चार बजे तक धूप इतनी तेज रही कि सड़क पर निकलना मुश्किल हो गया। बाजारों और मुख्य मार्गों पर सामान्य दिनों की तुलना में लोगों की आवाजाही कम दिखाई दी। गर्म हवा के थपेड़ों ने आमजन को बेहाल कर दिया। हालांकि पारा कुछ कम होने से थोड़ी राहत रही लेकिन उमस से लोग तंगहाल रहे। यह भी पढ़ें- पारा@45:भीषण गर्मी में दिनभर झुलसाते रहे लू के थपेड़ेतापमान की जानकारी मंगलवार को जिले में अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं बीते सोमवार को पारा 45 डिग्री के पार पहुंच गया था। जिससे आमजन ...