किशनगंज, अप्रैल 24 -- किशनगंज. वरीय संवाददाता जिले में इन दिनों पड़ रही तेज धूप और उमस भरी गर्मी ने आम जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। तापमान में लगातार वृद्धि के साथ ही स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में भी तेजी से इजाफा देखा जा रहा है। सरकारी अस्पतालों में डायरिया, सर्दी-जुकाम, त्वचा रोग, डिहाइड्रेशन (पानी की कमी) और फूड पॉइजनिंग के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। सिविल सर्जन ने बताया कि इस तरह की उमस भरी गर्मी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को प्रभावित करती है, जिससे लोग जल्दी बीमार पड़ते हैं। ऐसे में थोड़ी सी लापरवाही भी गंभीर समस्या का कारण बन सकती है।मौसम यह भी पढ़ें- लू, डायरिया और त्वचा रोग का खतरा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की सलाह में अचानक बदलाव का असर सबसे ज्यादा बच्चों और बुजुर्गों पर पड़ रहा है। चिकित्सकों के अनुसार थोड़ी सी सतर्कत...