गोपालगंज, मई 11 -- गोपालगंज, हिन्दुस्तान संवाददाता। कलेक्ट्रेट के सभागार में सोमवार को भीषण गर्मी एवं लू से बचाव को लेकर डीएम पवन कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें जिले में लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए आमजन की सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता व आवश्यक संसाधनों की तैयारी की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक के मुख्य बिंदु डीएम ने सभी संबंधित विभागों को सतर्क एवं सक्रिय रहने के निर्देश दिए। कहा कि गर्मी एवं लू से बचाव हेतु सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन कराएं। विशेष रूप से अस्पतालों में आवश्यक दवाओं, ओआरएस, पेयजल, बेड एवं चिकित्सा सुविधाओं की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखें।

लोगों को जागरूक करने के निर्देश डीएम ने कहा कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में लोगों को लू से बचाव के प्रति जागरूक करना अत्यंत आवश्...