सीतापुर, मई 1 -- सीतापुर। बिसवां क्षेत्र की आसरा कालोनी गेट पर लगा इंडिया मार्का हैंडपंप कई महीनों से खराब है। जिसके कारण स्थानीय लोगों इतनी भीषण गर्मी में पानी पीने की दिक्कत हो रही है। लोगों ने बताया कि गर्मी के मौसम में हैंडपंप खराब होना जिम्मेदारों की संवेदनहीनता का प्रमाण है। लोगों ने हैंडपंप ठीक कराने की मांग की है। यह भी पढ़ें- 70 से अधिक सरकारी हैंडपंप खराब, गर्मी में लोगों को परेशानी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...