गंगापार, दिसम्बर 22 -- भोर से पूरे दोपहर बाद तक छाये भीषण कोहरे के चलते दिन में ही वाहनों को लाईट जलाकर सड़कों पर बेहद धीमी गति से चलना पड़ा। बादल व कोहरे के चलते ठंड बढ़ने से परेशानी बढ़ गई है। पूरे दिन भगवान् सूर्य के दर्शन न होने से ठंडी काफी अधिक रही। लोगों ने स्थानीय व जिला प्रशासन से विभिन्न बाजारों में अलाव जलवाने की मांग की है। रविवार को भोर से ही छाये भीषण कोहरे के चलते वीपी प्रतापपुर, प्रयागराज मिर्जापुर, मांडा बरौंधा, मांडा मेजा, मांडा लालगंज आदि मार्गों पर दिन में ही लाईट जलाकर बेहद धीमी गति में वाहन चलते दिखे। कोहरे और बादल के चलते सोमवार दोपहर बाद तक भगवान सूर्य के दर्शन न होने के कारण ठंड बढ़ने से परेशानी भी बढ़ गयी है। मध्यम व निचले पायदान पर जीवन बसर करने वालों के लिए ठंडी परेशानी का कारण बन गयी। वृद्धों, बीमारों को खास ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.