गंगापार, दिसम्बर 23 -- भीषण कोहरा व ठिठुरन भरी सर्द में कांपते हुए स्कूल पहुंचे बच्चे मेजा। मंगलवार को सुबह घना कोहरा छाया रहा, दोपहर बारह बजे के लगभग कोहरा कुछ देर के लिए छटा तो स्कूली बच्चे व शिक्षक-शिक्षिकाएं धूप सेकने के लिए कक्षा-कक्षों से बाहर निकल गए। मेजा विकास खंड के विभिन्न स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति पच्चास फीसदी से कम रही। शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अभिभावकों से फोन कर घर बैठे बच्चों को स्कूल बुला लिया। प्राथमिक विद्यालय भसुन्दर में 140 नामांकित बच्चों में 82 की उपस्थिति रही। उधर प्राथमिक विद्यालय भटौती में सुबह साढ़े ग्यारह बजे के लगभग भीषण ठंड से राहत पाने के लिए शिक्षक व शिक्षिकाएं कक्षा-कक्षों से बाहर बैठे रहे, जबकि स्कूली बच्चे कक्षा कक्ष में बैठे रहे। परिषदीय विद्यालयों की यही हालत अधिकांश विद्यालयों में देखने को मिली। भीषण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.