संभल, मई 30 -- जिले में बढ़ती गर्मी और उमस ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। तीन दिन पूर्व हुई झमाझम बारिश के बाद लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली थी, लेकिन उसके बाद जैसे ही सूरज ने तेवर दिखाए, गर्म हवाओं और चिपचिपी उमस ने लोगों को परेशान कर दिया। हालात यह हैं कि लोग दिन चढ़ते ही घरों में कैद होने को मजबूर हो रहे हैं, वहीं कुछ राहत पाने के लिए शहर के स्वीमिंग पूल्स का रुख कर रहे हैं। गुरुवार को अधिकतम तापमान 36 व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा। राहत की तलाश में स्वीमिंग पूल्स में उमड़ी भीड़ से साफ है कि लोग अब पानी के सहारे गर्मी को मात देने की कोशिश कर रहे हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, सभी वर्गों के लोग पूल में समय बिताते नजर आ रहे हैं। लेकिन हैरानी की बात यह है कि अधिकतर पूलों में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। न तो प्रशिक्षित ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.