औरैया, अप्रैल 19 -- अजीतमल, संवाददाता। मुरादगंज क्षेत्र के कस्बा जाना में रविवार दोपहर अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग की चपेट में आकर करीब 30 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। जानकारी के अनुसार नहर किनारे स्थित खेतों में दोपहर के समय अचानक आग लग गई। उस समय अधिकांश किसान घरों पर होने के कारण शुरुआती दौर में आग पर काबू नहीं पाया जा सका। जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब तक आग तेजी से फैल चुकी थी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड टीम, कोतवाली पुलिस व मुरादगंज चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। यह भी पढ़ें- आग से दो गांव में पांच बीघा गेहूं की फसल जली कोतवाल ललितेश त्रिपाठी और चौकी प्रभारी उपेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस व ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। ते...