औरैया, मई 19 -- याकूबपुर, संवाददाता। पुलिस चौकी याकूबपुर क्षेत्र के गांव हृदय पुरवा में मंगलवार को अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग में किसानों की मेहनत पल भर में राख हो गई। आग की चपेट में आकर तीन किसानों के 38 गट्ठा गेहूं और करीब 10 बीघा गेहूं की नरई जलकर नष्ट हो गई। घटना से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।जानकारी के अनुसार गांव हृदय पुरवा निवासी विश्वनाथ सिंह पुत्र रामस्वरूप यादव, शिव सिंह पुत्र मुलायम सिंह और विश्राम सिंह पुत्र ब्रजलाल के खेतों के पास अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और खेत में रखे गेहूं के गट्ठों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास मौजूद ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती च...