अयोध्या, अप्रैल 24 -- रौजागांव। कोतवाली रूदौली क्षेत्र के शुजागंज पुलिस चौकी के अब्बूपुर गांव में रात में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में दयाराम पुत्र रामबोध, भोलानाथ पुत्र झूलनदास, राम जियावन पुत्र धीरज, राम सूरत पुत्र रामबरन, देवदास पुत्र जागेश्वर, पप्पू पुत्र राम किशोर के घर में दैनिक उपयोगी सामग्री सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर फायर स्टेशन रुदौली व कोतवाली रुदौली पुलिस को दी। फायरकर्मी चालक राकेश मिश्र, सद्दाम हुसैन, अमित कुमार, शिवानंद व शुजागंज चौकी प्रभारी अभिषेक सिंह मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से फायर टीम ने पंपिंग की मदद से आग पर काबू पा लिया। यह भी पढ़ें- अगलगी में आधा दर्जन घर सहित लाखों की क्षति ----
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.